क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। सकरी क्षेत्र में युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। उसके सिर और पिछले हिस्से में धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने की आशंका है। युवक पेंटिंग का काम करता था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह से वो काम पर जाने के बजाए दोस्तों के साथ शराब पीकर घूम रहा था। दोपहर में उसकी लाश खेत में मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सतीश कौशिक (27) ग्राम संबलपुरी का रहने वाला था। वो बिलासपुर में पेंटिंग का काम करता था। शनिवार की सुबह वो काम पर नहीं गया। इस दौरान वो दोस्तों के साथ शराब पीकर नशे में घूम रहा था। दोपहर करीब 12 बजे तक वो अपने दोस्त के साथ था। जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। इधर बायपास रोड पर एक खेत में उसकी खून से लथपथ लाश मिली। इस घटना की जानकारी लोगों ने उसके परिजन और पुलिस को दी। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सतीश की खून से लथपथ लाश अर्धनग्न हालत में मिली उसके सिर और चेहरे में धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक पर हमला कर उसकी हत्या की गई है। जांच में जुटी पुलिस पुलिस की टीम ने जांच के लिए सर्च डॉग को मौके पर बुलाया। इधर उसके साथ शराब पीकर घूमने वाले युवकों को पकडकऱ पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और न ही हत्यारों की पहचान की जा सकी है। पुलिस इस मामले की हर पहलुओं से जांच में जुट गई है। मनोज राज 15 मार्च 2026