नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बच्चों से मुलाकात की, जिन्होंने वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। बच्चों ने समाधान की अपील की, जिस पर उपराज्यपाल ने ध्यान से सुना। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को एक कैफे में कुछ बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने उनके सामने वायु प्रदूषण की समस्या के बारे में चिंता प्रकट की। उनसे इस संबंध प्रश्न पूछे और उसके समाधान की अपील की। उपराज्यपाल ने उनकी बातों को ध्यान से सुना। उपराज्यपाल ने एक्स पर इससे संबंधित फोटो पोस्ट करके लिखा अपनी कॉलोनी के एक कैफे में शनिवार को एक शानदार परिवार से मुलाकात हुई। बच्चों ने दिल्ली के एक्यूआई और हम जिस हवा में सांस लेते हैं, उसे लेकर एक महत्वपूर्ण चिंता जताई। उनकी जागरूकता देखकर बहुत अच्छा लगा। हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। मैं इस बारे में व्यावहारिक सुझाव और विचारों का स्वागत करता हूं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/15/मार्च/2026