राज्य
15-Mar-2026


जयपुर (ईएमएस)। जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेण्डरों की अवैध रिफिलिंग, भण्डारण एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए त्रिस्तरीय जांच दल का गठन किया गया है।जिला रसद अधिकारी, जयपुर द्वितीय श्रीमती संघमित्रा बेरडिया ने बताया कि गठित जांच दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। अब तक की कार्रवाई के दौरान कुल 130 गैस सिलेण्डर जब्त किए गए हैं तथा आरोपियों के विरुद्ध नजदीकी थानों में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दलों द्वारा क्षेत्राधिकार में 25 से अधिक गैस एजेंसियों की जांच भी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति पूर्व की भांति निर्बाध रूप से जारी है। अशोक शर्मा/ 4 बजे/15 मार्च 2026