क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग को रोकने कलेक्टर राघवेन्द्र  सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही शनिवार को भी जारी रही। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्त  जानकारी के अनुसार शनिवार को गोरखपुर अनुविभाग के अंतर्गत पचौरी मिष्ठान भंडार से एचपीसीएल के दो घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक इस्तेमाल करते पाये जाने पर जब्ती किया गया। इसी प्रकार खितौला मोड़ सिहोरा में दो प्रतिष्ठानों बालाजी कोल्ड्रिंक्स एवं न्यू अमृतसरी नान से व्यवसायिक इस्तेमाल पाये जाने पर एक-एक सिलेंडर जब्त किये गये।   सुनील साहू / शहबाज / 15 मार्च 2026/ 06.00