क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोरखपुर थानान्तर्गत पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी गत २२ जनवरी को सुबह घर से पुल नंबर ४ तरफ टहलने के लिए निकला था इसी दौरान उसका मोबाईल फोन रास्ते में कहीं गिर गया। मोबाईल फोन में लगी सिम के नंबरों से उसके खाते लिंक थे। ठगी की आशंका को देखते हुए पुलिस कर्मी ने उसी नंबर पर कंपनी से नयी सिम जारी करा ली। इसके बाद उसने नया मोबाईल खरीदकर जब सिम उसमें लगाकर अपनी पेंशन की जानकारी देखी तो उसे पता चला कि उसके मोबाईल में पैसे कटने के मैसेज आये हैं दुकानदार ने बताया कि पुलिस कर्मी के साथ फ्राड हुआ है उसके खाते से किसी जालसाज ने लगभग साढ़े चार लाख रूपए निकाल लिये हैं। अज्ञात आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि भंडारी अस्पताल गोरखपुर निवासी ६४ वर्षीय मधुसूदन पाण्डे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं गत २२ जनवरी को सुबह ६ बजे पुल नंबर ४ पर टहलने के लिए निकले थे इसी दौरान उनका मोबाईल फोन कहीं गिर गया था उनके मोबाईल में लगी सिम से बैंक खाते लिंक थे जिसके कारण उन्हें साईबर ठगी की आशंका होने लगी। पुलिस कर्मी ने कंपनी से उसकी नंबर पर नई सिम अलाट करवा ली और नया मोबाईल खरीदकर उसमें सिम लगाने के बाद पेंशन देखने के लिए पैलेंस चैक किया तो पता चला कि किसी अज्ञात ने उनके खाते से साढ़ चार लाख रूपए निकाल लिये हैं। सुनील साहू / शहबाज / 15 मार्च 2026