- भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक जबलपुर, (ईएमएस)। रानीताल स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह बघेल के प्रथम नगर आगमन पर चिकित्सा प्रकोष्ठ की संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. बघेल द्वारा चिकित्सकों से समाज में अच्छे एवं बेहतर संपर्क बनाने पर जोर दिया एवं भाजपा की नीति और विकास की जानकारी जमीन स्तर तक पहुंचाने के लिए उपस्थित हुए सभी चिकित्सकों को प्रेरित किया इस इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सरकार की नीति और पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ को अहम भूमिका निभाने पर जोर दिया। संभागीय बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार त्रिवेदी, जिला संयोजक डॉ विवेक जैन, शहपुरा जिला संयोजक डॉ. श्वेता जैन, जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला मंत्री मनीष जैन कल्लू, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश बिलोहे, मंडला से डॉ. सरवटे, सहसंयोजक डॉ. अमरीश पांडे, डॉ. सचिन बुधौलिया, डॉ. वीरेंद्र साहू, डॉ. श्रीकांत साहू, डॉ. अशोक मेठवानी, डॉ. स्नेह मेठवानी, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. अवधेश भट्ट, डॉ. अजय वाधवानी, डॉ. मुकेश पांडे, डॉ. विश्वकर्मा, डॉ. सुमित वर्मा, डॉ. सरिता साहू, डॉ. निशा साहू व अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। सुनील साहू / शहबाज / 15 मार्च 2026