जबलपुर, (ईएमएस)। कायस्थ महिलाओं के ईरा नंदनी कायस्थ वूमेंस क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर सजातीय महिलाओं ने संयुक्त रूप से कहा कि वे रसोई घर से लेकर के ग्रामीण क्षेत्रों में फैली हुई लघु औद्योगिक इकाइयों का ज्ञान और सामाजिक हित के लिए काम करने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति विनय सक्सेना ने समाज के अंदर एकता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा, निधि श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, राजश्री खरे, ऋचा श्रीवास्तव, शालिनी वर्मा, रुचि श्रीवास्तव आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सुनील साहू / शहबाज / 15 मार्च 2026