- व्यंग्यम जबलपुर की मासिक गोष्ठी जबलपुर, (ईएमएस)। व्यंग्य में रुचि रखने वाले संस्कारधानी जबलपुर के लब्धप्रतिष्ठ व्यंग्यकारों की उपस्थिति में जबलपुर व्यंग्यम द्वारा होली मिलन व्यंग्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सर्वप्रथम वरिष्ठ पत्रकार व व्यंग्यकार प्रतुल श्रीवास्तव ने पीर बावर्ची भिश्ती खर, आचार्य विजय तिवारी किसलय ने भोला मोहन, व्यंग्यकार यशोवर्धन पाठक ने मनोव्यथा सुरेश मिश्रा विचित्र ने ऑनलाइन डकैती युग, विनोद खंडालकर ने कान का कच्चा, रमाकांत ताम्रकार ने सिलेंडर पुराण, अभिमन्यु जैन ने पलटवार प्रो. कुंदनसिंह परिहार ने विदेश का गड़बड़ झाला जैसे स्वरचित महत्त्पूर्ण व्यंग्यवाचन किये। कार्यक्रम का संचालन यशस्वी व्यंग्यकार अभिमन्यु जैन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देश के प्रसिद्ध कथा एवं व्यंग्यकार प्रो. कुंदनसिंह परिहार ने की। आभार प्रदर्शन आचार्य विजय तिवारी किसलय ने किया। सुनील साहू / शहबाज / 15 मार्च 2026