क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


- 75 हजार का डेढ किलो गांजा बरामद जबलपुर, (ईएमएस)। ग्वारीघाट अधारताल और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही करते हुये महिला सहित तीन अरोपियों को गिरफ्तार कर डेढ किलो गांजा और 10 हजार रुपये नगद जप्त किये हैं. पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुख्बिर से मिली सूचना के आधार पर लटकारी के पड़ाव में प्रेम केसरवानी को पकड़ा गया, उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1 हजार 680 रूपये तथा पहनी हुई बनियान के अंदर एक पालीथीन में 267 ग्राम गांजा जप्त किया गया. इसी प्रकार अधारताल पुलिस ने मुख्बिर की सूचना पर शंकर टोला महाराजपुर निवासी मुन्नी बाई कोल के घर में दबिश देकर नगद 9 हजार रूपये मिले व 882 ग्राम गांजा जप्त किया गया. इसी तरह ग्वारीघाट पुलिस ने पोलीपाथर स्थित चंडी माता मंदिर के पास यही के रहने वाले युवक 24 वर्षीय राहुल अहिरवार 366 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया सभी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जप्त किये गये गांजे की कीमत 75 हजार रुपये करीब बताई गई है. सुनील साहू / शहबाज / 15 मार्च 2026