क्षेत्रीय
15-Mar-2026
...


- सवा लाख का माल बरामद, बीना जीआरपी की कार्यवाही भोपाल(ईएमएस)। थाना जीआरपी बीना ने ट्रेनों में महिला यात्रियों के पर्स से आभूषण चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1,32,382 का माल जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रोहित जैन ने अपनी शिकायत में बताया की वह 9 मार्च 26 को उज्जैन से कानपुर के लिये ओखा एक्सप्रेस के कोच में परिवार के साथ सफर कर रहा था। यात्रा के दौरान पत्नी विनिता जैन का रेलवे स्टेशन बीना जंक्शन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक लेडीज पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स के अन्दर 50 हजार की कीमत का मोबाइल, 35 हजार की नगदी, हीरे का कान का टाप्स, चश्मे, ड्रायविंग लायसेंस, चांदी की डिब्बी सहित करीब डेढ़ लाख का सामान रखा था। आरोपी की तलाश में जुटी थाना जीआरपी बीना की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीव्ही कैमरो की मदद से संदेही आरोपी अभिजीत उर्फ सोनू उर्फ दरोगा यादव पिता प्रेम सिंह यादव (29) निवासी पश्चिमी रेल्वे कालोनी बीना जिला सागर को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया माल जप्त कर लिया है। पुलिस ने बताया की आरोपी अभिजीत के खिलाफ जीआरपी थाना बीना, विदिशा, आगासौद में आधा दर्जन अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जुनेद / 15 मार्च