राष्ट्रीय
15-Mar-2026


-उत्तराखंड- केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी, मप-उप्र में तापमान 40 डिग्री के पार नई दिल्ली(ईएमएस)। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो रही है, वहीं नैनीताल में ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने 12 जिलों में आंधी-बारिश और बर्फबारी का अलर्ट दिया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हीटवेव के कारण हीट स्ट्रोक की भी चेतावनी है। नर्मदापुरम जिले का तापमान पिछले तीन दिन से लगातार 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। शनिवार को भी 40।4 डिग्री रहा। ऐसे में हीट स्ट्रोक खतरा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर है। यूपी के 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। मध्य प्रदेश के भी 12 जिलों में बारिश की संभावना है। विनोद उपाध्याय / 15 मार्च, 2026