पानीपत(ईएमएस)। टटीरी सॉन्ग को लेकर बॉलीवुड सिंगर बादशाह की मुश्किलें अब लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजकर तबल किया है। सिंगर के साथ ही निर्देशकों को भी नोटिस भेजा गया है। इसके लिए आयोग ने 7 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले 13 फरवरी को राज्य महिला आयोग ने बादशाह के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए थे। बादशाह आयोग के समन पर पेश नहीं हुए थे, इसके बाद आयोग ने पंचकूला-पानीपत स्क्क उनका पास्टपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दिए थे। उधर, बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कहना है कि सॉन्ग की वीडियो में स्कूली बच्चों को गलत तरीके से पेश किया गया है। बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। सॉन्ग के रिलीज होने के साथ ही इसमें बादशाह के लिरिक्स और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटवा दिया और हरियाणा महिला आयोग भी एक्टिव मामले में एक्टिव हो गया। विनोद उपाध्याय / 15 मार्च, 2026