राज्य
15-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। जैन सोशल ग्रुप मेन के होली मिलन कार्यक्रम में जीवन की लाइफ लाइन जल-वायु हरियाली के संरक्षण का संकल्प लिया गया। ग्रुप के जैन समाज के सभी सदस्यों ने महामंत्र नवकार का वाचन कर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया सभी सदस्य रातीबड़ मार्ग पर निजी स्थल पर एकत्रित हुए। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया ओर फूलो की होली के साथ फाग पर नृत्य भी किया। संदेशात्मक होली मिलन में आपसी सहयोग, वात्सल्य और समाजस्य की भावना समाज के लोगों में दिखी। इस अवसर पर जे एस जी मेन के अध्यक्ष पदम सराफ, समाज सेवी अमर जैन, सचिव अमित जैन, महेश बारी, राकेश जैन ओ एस डी, डॉ मनीष गोयल, अनूप जैन बावड़ियां कला, राजीव, विनीता, दिवाकर, दिनेश गोयल, सुरेंद्र जैन, जिनेश जैन , सुदर्शन सिंघई,रंजन जैन, दीपेश जैन ,अनुराग जैन विशाल दिवाकर विजेंद्र जैन, जितेंद्र, कीर्ति जैन, सिद्धांत जैन, अनूप- प्राची जैन, दिनेश सोगानी, संजीव गाँधी, डॉ प्रियांक जैन, आनंद सुलोचना जैन, मनीष जैन, महेंद्र जैन, पंकज जैन, कमल, शैलेन्द्र जैन, संजीव जैन, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, वैभव जैन, चक्रेश जैन, राजेश रावत, अतुल जैन, सुधीर जैन, नरेन्द्र जैनइंजी. महेंद्र जैन राजीव जैन बागसेवनिया, सुनील जैन दूरदर्शन आदि मौजूद थे। अंशुल जैन / 15 मार्च, 2026