राज्य
15-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा की राष्ट्रीय महिला विंग की संरक्षिका व एलएनसीटी समूह की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पूनम जयनारायण चौकसे का 70वां जन्मदिन रविवार को एलएनसीटी विश्वविद्यालय सभागार में गरिमामय और उत्सवी माहौल में मनाया गया। संगीत से सजे मंच और पुराने सदाबहार गीतों की मधुर धुनों के बीच श्रीमती पूनम चौकसे ने अपने परिवार और शुभचिंतकों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर एलएनसीटी समूह के चेयरपर्सन जयनारायण चौकसे, समूह के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. श्वेता अनुपम चौकसे, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजाश्री चौकसे और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता सहित एलएनसीटी समूह के अधिकारी, कर्मचारी, कलचुरि कलार समाज के पदाधिकारी तथा परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने श्रीमती पूनम चौकसे को पुष्पगुच्छ और शुभकामनाओं के साथ दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने उनके व्यक्तित्व और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीमती पूनम चौकसे एक दूरदर्शी शिक्षाविद, संवेदनशील समाजसेवी और प्रेरणादायी महिला नेतृत्वकर्ता हैं। उनके मार्गदर्शन में एलएनसीटी समूह ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया है। वे शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न मानकर इसे समाज के उत्थान और व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम मानती हैं। साथ ही वे अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा की संरक्षक के रूप में समाज को एकजुट करने, सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जन्मदिन समारोह में संगीत, आत्मीयता और पारिवारिक वातावरण के बीच सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और निरंतर सामाजिक सेवा की कामना की। हरि प्रसाद पाल / 15 मार्च, 2026