राज्य
17-Mar-2026
...


जौनपुर (ईएमएस)। जौनपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक नेता को सुबह पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं शाम होते-होते वह नगर पालिका का नामित सदस्य यानी “माननीय” घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शाहगंज निवासी श्याम गुप्ता पर चायपत्ती व्यापारी राजवीर शर्मा के साथ 11 लाख 45 हजार रुपये के लेन-देन में धोखाधड़ी का आरोप है। इसी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें शाहगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हैरानी की बात यह रही कि उसी दिन शाम को शासन ने उन्हें शाहगंज नगर पालिका परिषद का नामित सदस्य घोषित कर दिया।