ब्रिटेन ने किया ईरान से व्यापक युद्ध में शामिल होने से इनकार, ट्रंप स्टारमर से नाराज बगदाद,(ईएमएस)। इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमले किए गए हैं, जिसे हमलों की शुरुआत के बाद से सबसे भीषण हमला बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे के कारण बंद किए गए अपने हवाई क्षेत्र को फिर से खोल दिया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिटेन के पीएम कीर स्टारमर के इस बयान से नाराजगी जताई है कि ब्रिटेन ईरान को लेकर किसी व्यापक युद्ध में शामिल नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध ईरान ने इजराइल पर हमले और तेज कर दिए हैं। यहां तक कि ईरान ने पहली बार सेज्जिल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है, जिसे डांसिंग मिसाइल भी कहते हैं। यह मिसाइल सॉलिड फ्यूल से चलती है, जिसकी रेंज 2,000 से 2,500 किलोमीटर तक है और हाई एल्टीट्यूड पर मैन्यूवर करके इजराइल के आयरन डोम जैसे डिफेंस को चकमा दे सकती है। ईरान के आईआरजीसी ने इसे तेल अवीव और सेंट्रल इजराइल के मिलिट्री टारगेट्स पर दागा। कुछ मिसाइलें इंपैक्ट हुईं, जहां बिल्डिंग्स और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, लेकिन बड़े पैमाने पर मौतों की अभी कन्फर्म रिपोर्ट नहीं आई। इजराइल की डिफेंस ने कई मिसाइल्स को रोका, लेकिन हमला बड़ा एस्केलेशन माना जा रहा है। सिराज/ईएमएस 17मार्च26 -------------------------------