ट्रेंडिंग
16-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। संसद परिसर में सोमवार को अचानक से खतरे का सायरन बजने लगा, इसके बाद मौजूद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। दरअसल यहां प्रवेश द्वार पर एक कार के पास को सिस्टम पढ़ नहीं सका। इसके बाद पास स्कैन न होने की वजह से सुरक्षा सिस्टम का सायरन बज उठा, जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली। यह घटना संसद भवन के विजय चौक वाले प्रवेश गेट पर हुई, जहां एक वाहन परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सुरक्षा प्रणाली वाहन के पास को रीड नहीं कर सकी। इससे अलार्म बज गया। सायरन बजते ही सुरक्षा में तैनात जवान तुरंत सक्रिय हुए और अनधिकृत वाहन को रोकने के लिए अपनी-अपनी पोजीशन ले ली। सूत्रों ने बताया कि प्रवेश द्वार पर लगे बैरियर में अचानक हलचल दर्ज हुई, इसके बाद एहतियातन सुरक्षा ड्रिल को तुरंत सक्रिय करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बैरियर में यह मूवमेंट अनाधिकृत तरीके से हुई थी। जैसे ही सुरक्षा प्रणाली ने बैरियर में असामान्य गतिविधि दर्ज की, वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। घटना के दौरान सुरक्षा में तैनात जवान तुरंत अपनी पोजीशन पर आए, ताकि संसद परिसर में किसी भी तरह की अनधिकृत प्रवेश को रोका जा सके। पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर हालात का आकलन किया गया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एहतियाती कदम उठाकर वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया। ताकि संसद परिसर में किसी भी तरह की अनधिकृत एंट्री न हो सके। इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने तेजी से मोर्चा संभाला और पूरे क्षेत्र को घेरकर स्थिति पर नजर रखी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात जवानों ने वाहन और उसके पास की जांच शुरू कर दी। आशीष दुबे / 16 मार्च 2026