इन्दौर (ईएमएस) पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के मुख्य आतिथ्य तथा आईसीएआई के उपाध्यक्ष सीए मंगेश पांडुरंग के विशिष्ट आतिथ्य में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की इंदौर शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रसवा कुमार डी ने की। समारोह में सीए समकित भंडारी ने इंदौर ब्रांच के चेयरमैन पद की शपथ ली। वहीं संस्थान के लगभग पांच हजार से अधिक सदस्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली इंदौर शाखा के नए नेतृत्व ने पेशेवर उत्कृक्षता और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं और पारदर्शिता, ईमानदारी तथा नैतिक मूल्यों के साथ काम करना इस पेशे की सबसे बड़ी पहचान है। समारोह के अध्यक्ष सीए प्रसवा कुमार डी ने कहा कि संस्थान देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए नए अवसरों का सृजन किया जा रहा है. सीए मंगेश पांडुरंग ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जिम्मेदारी केवल लेखांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे देश के आर्थिक विकास के मार्गदर्शक भी है। इस अवसर पर केंद्रीय परिषद सदस्य सीए पंकज शाह और आरसीएम एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सीए अंकुश जैन भी मंच पर उपस्थित रहे। आनंद पुरोहित/ 17 मार्च 2026