क्षेत्रीय
एटा (ईएमएस)। एटा जिले में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान राकेश (55) पुत्र गया प्रसाद निवासी नगला बावन, थाना एका, जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई है। हादसे में देवदत्त (52) पुत्र सियाराम निवासी नगला भीम, राजा (30) पुत्र अंगद, राम वकील (60) पुत्र कन्हैया सिंह और नंदकिशोर (50) पुत्र रामप्रसाद निवासी नगला बावन घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।