क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


जयपुर (ईएमएस)। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी नीरज कुमार स्टेनोग्राफर को 2500 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ए.सी. बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी ने जिला उधोग विभाग में प्रधानमंत्री एम्पलाईमेंट जनरेशन प्रोग्राम योजना के तहत 5 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया था। जिला उधोग एवं वाणिज्य केन्द्र के श्री नीरज कुमार स्टेनोग्राफर ऋण अप्रूवल करने की एवज में 2500 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है। प्राप्त शिकायत पर दिनांक 16.03.2026 को रिश्वत मांग का गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो श्री नीरज कुमार स्टेनोग्राफर द्वारा 2500 रुपये रिश्वत की मांग करना पाया गया।ए.सी.बी. जयपुर रेंज के श्री अनिल कयाल, उप महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशानुसार ए.सी.बी. झुंझुनूं के श्री नरेन्द्र कुमार पूनियाँ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में श्री सुरेश चन्द पुलिस निरीक्षक के द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही का आयोजन कर आरोपी श्री नीरज कुमार स्टेनोग्राफर को परिवादी से 2500 रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। अशोक शर्मा/ 5 बजे/17 मार्च 2026