राज्य
17-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। ईरान-इजरायल तनाव से भारत में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी हो गई है, खासकर दिल्ली में। छोटे व्यवसायी ब्लैक में ऊंचे दामों पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट को हिला कर रख दिया है और इसका असर अब भारत की सड़कों और रसोई तक पहुंच गया है। दिल्ली में घरेलू और खासकर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत मची हुई है। लोग घंटों लाइन में लगकर भी सिलेंडर नहीं पा रहे जबकि ब्लैक में 4 से 5 हजार रुपये तक कीमतें चल रही हैं। इस संकट ने छोटे-मोटे फूड बिजनेस वाले, स्ट्रीट वेंडर, आइसक्रीम वाले और समोसे-चाट वाले सभी को परेशान कर दिया है। और अब इस मजबूरी का फायदा उठाते हुए एक नई मांग तेजी से उभरी है - डीजल से चलने वाली भट्टियों की। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/17/मार्च /2026