राज्य
17-Mar-2026


ठाणे,(ईएमएस)। महाराष्ट्र के ठाणे में एक नाबालिग लड़की के सामने खड़े होकर अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को दी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में 28 साल एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना 14 मार्च को भिवंडी इलाके की एक चॉल में हुई थी। अधिकारी ने बताया कि चॉल में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसकी 13 साल की बेटी घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी ने उसके सामने अश्लील हरकत की। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर उस युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इधर स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि आरोपी इससे पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका था। हालांकि हर बार लोग बवाल के डर से पुलिस से शिकायत नहीं देते थे, लेकिन इस बार पुलिस में शिकायत की गई। सिराज/ईएमएस 17मार्च26