क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


- गंभीर रूप से बीमार वकीलों के इलाज में खर्च होगी राशि जबलपुर, (ईएमएस)। एमपी स्टेट बार काउंसिल के कोषाध्यक्ष व को-चेयरमैन मनीष तिवारी ने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी टीए-डीए की राशि 64 हजार 400 रुपये गंभीर रूप से बीमार वकीलों के इलाज के लिए दान कर दी। सोमवार को दिवंगत अधिवक्ताओं की स्मृति में अधिवक्ता स्व. पीएस तिवारी स्मृति दिवस के आयोजन अवसर पर यह कदम उठाया गया। हाई कोर्ट के सिल्वर जुबली सभागार में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। न्यायमूर्ति भट्टी ने कहा कि अपने पूर्वजों को याद करना अच्छा संस्कार है। इस सिलसिल में अधिवक्ता मनीष तिवारी का पुरुषार्थ प्रेरणादायक है। विशिष्ट अतिथि स्टेट बार चेयरमैन राधेलाल गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में दिवंगत अधिवक्ताओं की याद में प्रतिवर्ष 14 मार्च को स्मृति दिवस मनाया जाएगा। दरअसल, जबलपुर के अधिवक्ता मनीष तिवारी 2015 से प्रतिवर्ष यह आयोजन करते आ रहे हैं। 85 युवा अधिवक्तों को विधि पुस्तकें भेंट की गईं ......... इस वर्ष स्व. पीएस तिवारी की स्मृति में 85 युवा अधिवक्तों को विधि पुस्तकें भेंट की गईं। इससे पूर्व अधिवक्ता संघो को एम्बुलेंस, ई-रिक्शा, कम्प्यूटर लायब्रेरी, वाटर कूलर व अन्य अधिवक्ता हित से संबंधित सामग्री प्रदान की गई थी। कार्यक्रम में आरती तिवारी, आशीष तिवारी परिवार से उपस्थित थे। हाई कोर्ट बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित जैन, सचिव पारितोष त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह, सह सचिव योगेश सोनी, पुस्तकालय सचिव रजनीश उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुशवाहा, सपना तिवारी, गरिमा तिवारी, रविन्द्र प्रताप सिंह व स्मिता केहरी उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 17 मार्च 2026