- शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक बनाता रहा हवस का शिकार भोपाल(ईएमएस)। कोलार थाना इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती की शिकायत पर पुलिस ने स्पा में आने वाले युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाने के बाद झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ साल तक वह उसके साथ ज्यादती करता रहा और बीते दिनो शादी करने से इंकार कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलार इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय युवती यहीं पर एक स्पा सेंटर में काम करती है। उसके सेंटर में बलराम नाम का युवक मसाज कराने के लिए अक्सर आता रहता था। जिसकी वजह से दोनों के बीच दोस्ती हो गई। जल्द ही बलराम ने उससे नजदीकियां बढ़ाई और उसे शादी करने का झांसा दिया। पीड़िता के सहमति देने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का वादा कर करीब डेढ़ साल पहले उसके साथ शारीरिक संबध बनाये थे। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बीते दिनों अचानक ही बलराम का व्यवहार पीड़ीता के प्रति बदलने लगा और उसने युवती से दुरियां बनानी शुरु करते हुए उससे बातचीत करना भी बंद कर दी। दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। आाखिरकार तंग आकर पीड़िता कोलार थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। पीड़िता युवती आरोपी बलराम का केवल नाम जानती है, उसे उसके रहने और काम के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है। जुनेद / 17 मार्च