भोपाल(ईएमएस)। रानी कमलापति स्टेशन के पास ट्रेन से उतरकर पटरी पार करते समय दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने कागजी कार्यवाही कर शव को पीएम के लिये रवाना कर दिया। बागसेवनिया पुलिस के अनुसार बागसेवनिया इलाके में रहने वाले राधेश्याम गुप्ता (69) रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी थे। बीते दिनों वे बेटी-दामाद से मिलने के लिए नर्मदापुरम गए थे। सोमवार को दामाद ने नर्मदापुरम से उन्हें जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बैठा दिया। ट्रेन अपने अंतिम स्टॉपे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचने से पहले हबीबगंज नाके के पास धीमी हुई। ट्रेन जब थोड़ी देर तक वहां खड़ी रही तब राधेश्याम ने बेटे को फोन कर कहा की वह उन्हें लेने के लिये रानी कमलापति स्टेशन पर न जाये। ट्रेन रूकी होने के कारण में नाके पास ही उतर कर जा रहा हूं। इसके बाद वे ट्रेन से उतरकर जैसे ही पटरी पार करने लगे तभी दूसरी ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जुनेद / 17 मार्च