क्षेत्रीय
17-Mar-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कलेक्टर कक्ष में जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) इंदरगढ़ में प्रशिक्षण हेतु नए व्यवसाय (ट्रेड) प्रारंभ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कॉस्मेटोलॉजी, सोलर टेक्नीशियन, फिटर सहित अन्य रोजगारपरक ट्रेड शुरू करने के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर श्री वानखड़े ने निर्देश दिए कि आईटीआई में अधिक से अधिक प्रवेश सुनिश्चित किए जाएं, जिससे युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिले के सभी संचालित आईटीआई में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा विद्यार्थियों को वर्तमान समय की मांग के अनुरूप नवाचार आधारित ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाए। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले में कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उद्योगों की जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित किए जाएं, ताकि प्रशिक्षित युवा सीधे रोजगार से जुड़ सकें।