क्षेत्रीय
17-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। बिलखिरिया पुलिस ने कोकता डेम के पास पेड़ पर लटकी हुई एक युवक की लाश बरामद की है। शुरुआती जॉच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है, कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो सकेगा। जानकारी के अनुसार बिलखिरिया पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कोकता डेम के पास पेड़ पर बने फांसी के फंदे पर एक युवक का शरीर लटका है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जॉच के बाद मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआत पड़ताल में मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकास के रूप में की गई है। वह अशोका गार्डन के सेमरा में अपने भाई के साथ रहता था। बताया गया है कि बीती रात वह अपनी बाइक उठाकर अचानक ही गायब हो गया था। पुलिस इस बात की भी जॉच कर रही है कि कहीं उसका किसी बात को लेकर अपने भाई से तो कहासुनी नहीं हो गई थी। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हो। जॉच टीम का कहना हैक की परिजनों के डिटेल बयान दर्ज किये जाने के साथ ही अन्य बिंदुओ की जॉच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या का सही कारण साफ हो सकेगा जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 17 मार्च