क्षेत्रीय
17-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के कोलार थाना इलाके में एक युवक की काम करते समय गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ओम नगर में रहने वाला संतोष (34) पुताई का काम करता था। बीते दिन वह ललिता नगर के एक घर में पुताई का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण वह जमीन पर आ गिरा। साथ में काम करने वाले लोग उसे फौरन ही इलाज के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया है की गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणो की जांच शुरू कर दी है। जुनेद / 17 मार्च