भोपाल (ईएमएस) । बिजली मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को 3 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें दानिश हिल्स, भैंसाखेड़ी, सर्वधर्म, निशातपुरा, नारियलखेड़ा, गौतम नगर, पलासी, बड़वई, न्यू कोहेफिजा समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बैरागढ़ के सीहोर नाका, नगर निगम कॉम्पलेक्स, टी वार्ड, संतजी कुटिया एवं आसपास। सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़ एवं आसपास के इलाके। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक दानिश हिल्स व्यू, सागर ग्रीन हल्स, सर्वधर्म डी सेक्टर एवं आसपास। सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक मानसरोवर कॉम्पलेक्स, जीआरपी कॉलोनी, शांति नगर, अंकुर कॉम्पलेक्स, 7 नंबर मार्केट एवं आसपास के क्षेत्र। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक झूलेलाल मार्केट एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक गांधी भवन, हिंदी भवन, मानस भवन, श्यामला हिल्स एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक फिरदोश नगर, शीतला नगर, निशातपुरा, श्रीनगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा, पीजीबीटी रोड, गौतम नगर, संत कंवरराम कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, कम्फर्ट हाइट कॉलोनी, आईनॉक्स कॉलोनी, नीरज नगर, एम्रॉल्ड टॉवर एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पलासी, बड़वई, एलेक्सर ग्रीन, नाइश स्पेश कॉलोनी, राज नगर, न्यू कोहेफिजा एवं आसपास। आशीष पाराशर/17 मार्च2026