राज्य
भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने द इंडियन फेशन प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित परिधानों, आभूषणों सहित अन्य उत्पादों का अवलोकन भी किया। महापौर श्रीमती मालती राय ने मंगलवार को होटल रेडिसन में आयोजित ‘‘सूत्र’’ द इंडियन फेशन प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर परिषद की सदस्य श्रीमती सुषमा बाबीसा, पार्षद श्रीमती प्रियंका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आयोजक संस्था की सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 17 मार्च, 2026