राज्य
17-Mar-2026
...


निगम अमले ने स्वतंत्र विचरण करने वाले 21 पशुओं को कांजी हाउस भेजा तथा 03 घायल,बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउसों भेजने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले 21 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 03 घायल,बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजा। निगम की हाका पार्टी ने 15 पशुओं को सड़कों से हटाया। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने शहर के अन्ना नगर, बरखेड़ा, अवधपुरी, आधारशिला, जम्बूरी मैदान, कमला पार्क, स्मार्ट रोड, प्रेमपुरा, पी.एण्ड.टी चौराहा, माता मंदिर, लिंक रोड रोड नंबर 01, 02 एवं 03, सेकण्ड स्टॉप, शाहपुरा, दानापानी रोड, बिसनखेड़ी, एयरपोर्ट रोड, करोंद, भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल, जेल रोड आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 21 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा जबकि 03 घायल, बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय आसरा भेजने की कार्यवाही की। निगम की हाका पार्टी के दल ने भी विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे 15 पशुओं को हांककर सड़कों से हटाने की कार्यवाही की। हरि प्रसाद पाल / 17 मार्च, 2026