राज्य
17-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। भोपाल उत्सव मेला समित एवं रोटरी क्लब भोपाल हिल्स द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग का वितरण ओर प्रत्यारोपण मानस भवन में किया गया तो दिव्यांग जनों की खुशी चेहरे से झलक रही थी। उनके साथ आए परिवारजन द्वारा जब नाप के हाथ और पैर प्रत्यारोपण के बाद देखे तो आंखों से आसु निकल आए। भोपाल उत्सव मेला समिति के महामंत्री एवं शिविर संयोजक सुनील जैनाविन ने बताया कि विगत जनवरी शिविर में दिव्यांगजनों के नाप लिए थे, उन्हीं के नाप के कृत्रिम अंग 90 दिव्यांग जनों को लगाए गए। रत्ना निधि चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की कुशल टीम,भोपाल उत्सव मेला समिति , रत्ननिधि चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई , रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के तत्वाधान में यह सेवा कार्य किया गया। श्री जैनाविन ने बताया भोपाल उसव मेला समिति द्वारा निरंतर 25 वर्षों से दिव्यागजनों के लिए शिविर के माध्यम से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। दिव्यांगजन सागर, नरसिंह पुर, होशंगाबाद, सीहोर, आष्टा, इटारसी, विदिशा, बैतूल, सिवनी, दमोह बासौदा से आए। दिव्यांग जनों में बच्चों से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग शामिल थे। इस अवसर पर भोपाल उत्सव मेला समिति के वीरेंद्र जैन, श्रीजी ओम प्रकाश खुराना, श्याम, मंगल, सुनील खेमचंदानी, अजय सोगानी, शैलेंद्र निगम, कमल जैन, रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के अध्यक्ष हर्ष मित्तल, मयंक जैन, सचिव कमल वाद्यवानी, एकता सिंहल, रश्मि गुप्ता, अनिल गुप्ता, तन्मय शर्मा, बी एस अग्रवाल, स्वप्निल पागनीस, तरुण मिश्रा, संजय वर्णवाल मौजूद थे। सुनील जैनाविन / 17 मार्च, 2026