क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


- संवेदनशील इलाकों में बल तैनात, पेट्रोलिंग बढ़ी, ड्रोन से रखी जायेगी नजर भोपाल(ईएमएस)। राजधानी में ईद और नवरात्र के त्यौहारो को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रुप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। इसके लिये शहर में करीब एक हजार के आसपास जवान तैनात किए जाएंगे। वहीं पुराने शहर की प्रमुख मस्जिदों और मंदिरों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। जहां बड़ी संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करने के लिये पहुचेंगे। वहीं नवरात्र में गरबा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। यहॉ जवानो के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी की जा रही है। अफसरो का कहना है की बाजारों में जरुरत के मुताबिक डायवर्जन किया जाएगा। प्रमुख मार्गों और बाजारों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। ईदगाह सहित जिन प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, वहां बल तैनात किए जाएंगे। साथ ही त्योहार के दौरान शहर की बाहरी सीमाओं में चेक पॉइंट्स लगाए जाएंगे। वहीं नवरात्र को लेकर पुलिस ने पंडालों में प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते बनाने, अग्नि सुरक्षा के इंतजामऔर संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। जुनेद / 18 मार्च