क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


- फेक निकली मेल से दी गई सभी धमकियां - दी थी दोपहर की नमाज के बाद धमाको की चेतावनी भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल में अलग-अलग संस्थानो सराकारी कार्यालयो को मेल भेज कर आये दिन की बम से उड़ाने की फेक धमकी देने के मामले बढ़ते जा रहे है। बीते दिनो सामने आये इस तरह के अनेक मामलो में फिलहाल सायबर क्राइम पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी कड़ी में अब जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल, एलएन मेडिकल कॉलेज सहित अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई जो फेक निकली। हालांकि सूचना मिलते ही बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची और सभी जगहो के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली। कॉलेज में मेल करने वाले ने कॉलेज परिसर में करीब 21 बम रखे होने की धमकी दी थी। इसके अलावा जिला कोर्ट, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल आईडी पर यह मेल प्राप्त हुआ है। जिसमें लिखा है कि इस्लामी समय अनुसार दोपहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) कॉलेज में सीरियल ब्लास्ट होंगे। धमकी का मेल मिलने के बाद जेके अस्पताल की दोनों बिल्डिंगों में अफरा-तफरी मच गई और स्टाफ को बाहर कर सर्चिंग की गई है। - एबीवी विश्वविद्यालय और कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में अधिकृत मेल आईडी पर अज्ञात ने यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर परिसर को खाली कर दिया गया। प्रबंधन ने फौरन ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मोके पर पहुचीं पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। वहीं अरेरा हिल्स स्थित भोपाल जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भी ईमेल के माध्यम से दी गई है। जिसके बाद कोर्ट की सुरक्षा को ओर चौकस कर दिया गया। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर की तलाशी ली। डॉग स्कॉड की टीम भी सर्चिंग में जुटी थी। एमपी नगर पुलिस ने भी कोर्ट परिसर की सर्चिंग की। मेल में दोपहर एक बजे अलग-अलग कोर्ट में बोरों में रखे बम में धमाके होने की बात लिखी थी। हालांकि सभी स्थानो पर सर्चिंग में पुलिस को कोई सदिंग्ध वस्तू नहीं मिली। - पहले भी दी जा चुकी है ब्लास्ट की धमकियां गौरतलब है की इससे पहले पीपुल्स यूनिवर्सिटी सहित नापतौल कार्यालय और एम्स अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है, हालांकि मेल करने वालों को अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। जुनेद / 18 मार्च