दतिया ( ईएमएस ) | प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 24 मार्च को प्रस्तावित किसान सम्मेलन कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भांडेर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर एवं एसपी ने सर्वप्रथम हेलिपैड स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशा.निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने कृषि उपज मंडी परिसरए जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना हैए का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को हेलिपैड व्यवस्थाए पार्किंग पॉइंटए बैरिकेडिंग, पेयजल, ओआरएस घोल, चिकित्सा सुविधा सहित एम्बुलेंस व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सीएमओ को पार्किंग स्थल चिन्हित करनेए पीएचई विभाग को सभी स्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा सीएमएचओ को पर्याप्त चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पार्किंग स्थल बनाए जाएंए वहां पेयजल एवं माइक की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। खाद्य विभाग को भोजन की गुणवत्ता जांचते हुए समुचित खानपान व्यवस्था करने तथा आरटीओ को बसों की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नव निर्मित तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वानखड़े ने मंच व्यवस्थाए डायस प्लानए विद्युत व्यवस्थाए वीआईपी रूटए सांस्कृतिक कार्यक्रमए ग्रीन रूमए प्रदर्शनी स्थलए सड़क मरम्मत एवं साफ.सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से दिशा.निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा ने पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था चाक.चैबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वानखड़े ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।