क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) घाटीगांव इलाके में आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर एक इको कार में सामने से तेज रफ्तार में रहे आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार पूरी पिचक गई और कार में सवार युवक उसमें फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार की बॉडी में घायल फंसे हुए थे।पुलिस ने तत्काल क्रेन व कटर की मदद से तीनों घायलों को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया है। घटना में एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की देर रात मौत हुई है। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित टेडी बगिया इस्लाम नगर निवासी 22 वर्षीय सोहेल पुत्र फिरोज खान कांच की मूर्तियों का व्यापार करते हैं। उसके साथ में 23 वर्षीय सलमान खान, 32 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ भी व्यापार करते हैं। मंगलवार को सोहेल अपने बड़े भाई की ईको कार नंबर UP80 GA-1120 में कांच की मूर्तियों की पेटियों को लेकर आगरा से भोपाल के लिए निकले थे। ग्वालियर क्रॉस कर आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर यह सभी लोग अभी घाटीगांव-मोहना के बीच सिरसा गांव की तरफ पहुंचे ही थे कि इसी समय सामने से आ रहे आयशर ट्रक नंबर UP25 JT-5251 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। कार में ट्रक की सीधी टक्कर लगने के बाद कार आगे से पूरी तरह पिचक गई। फ्रंट की सीट पर बैठे सलमान व यूसुफ कार की बॉडी में फंस गए, जबकि पीछे की सीटbपर बैठे सोहेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया तो ड्राइविंग सीट पर सलमान खान व फ्रंट की सीट पर यूसुफ फंसा हुआ था। पुलिस को कटर व क्रेन की मदद से उनको कार की बॉडी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में जब पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया तो ड्राइविंग सीट पर सलमान खान व फ्रंट की सीट पर यूसुफ फंसा हुआ था। पुलिस को कटर व क्रेन की मदद से उनको कार की बॉडी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में एक घंटा लग गया। अस्पताल पहुंचाने के बाद सलमान ने तत्काल दम तोड़ दिया था, जबकि मोहम्मद युसूफ ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सोहेल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे परिजन आगरा ले गए हैं और वहां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। मृतकों की कार में कांच की मूर्तियां भरी हुई थीं। आगे ट्रक ने टक्कर मारी और पीछे से कांच की मूर्तियां टूटकर घायल व मृतकों के सिर में घुस गई थी ।