क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) जिले के सलापुरा क्षेत्र में बुधवार को नहर में अज्ञात युवक का शव मिला है । स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। युवक के हाथ पर लक्ष्मी नाम गुदा हुआ है। उसने नीले रंग की जींस और काली बनियान पहन रखी थी। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस युवक की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है।