क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और डेढ़ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार , होलीपुरा निवासी प्रशांत निचरेले मंगलवार रात अपनी पत्नी श्वेता निचरेले और डेढ़ साल की बेटी के साथ वरना कार से बाहर गए थे। जब यह परिवार झांसी चुंगी क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था, तभी पटवारी फार्म हाउस के सामने यह हादसा हो गया। लौटते समय उनकी कार को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे में श्वेता निचरेले की मौके पर ही जान चली गई। जबकि पति और बेटी घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |