क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


- जीआरपी ने 48 घंटो के भीतर ही किया गिरफ्तार भोपाल(ईएमएस)। जीआरपी भोपाल की टीम एक ऐसे नाबालिग किशोर को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे नाबालिग देख ड्रायवर की नौकरी देने से मना करने वाले डंपर मालिक का डंपर ही चोरी कर लिया। आरोपी किशोर को मंहगे शौक की लत है, और इन पैसो से वह अपने शौक पूरे करना चाहता थ्ज्ञा, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। - आधी रात को मिली थी डंपर चोरी की शिकायत थाना प्रभारी निरी.जहीर खॉन से मिली जानकारी के अनुसार बीती 15 मार्च की करीब आधी रात को थाने पहुचें करोंद निवासी मिराज खॉन पिता इमामुल्लाह खॉन (31) ने शिकायत करते हुए बताया की उनका एक डम्पर ट्रक रेलवे परिक्षेत्र पश्चिम रेलवे कॉलोनी के निर्माणाधीन समदड़िया ग्रुप की साइट से चोरी हो गया है। शुरुआती जॉच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की। - डंपर में ही सोता मिला आरोपी किशोर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से मिला सुराग जॉच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले इन फुटेज के साथ ही टीम को डंपर चोरी मामले में मुखबिर से अहम सुराग हाथ लगे। जीआरपी टीम को सूचना मिली की चोरी गया डंपर जेपी नगर कार्बाइड फैक्ट्री के पास खड़ा है। पुलिस फौरन ही मौके पर पहुचीं जहॉ डंपर में एक नाबालिग किशोर सोता हुआ मिला। उसे उतारकर पूछताछ करने पर उसने बताया की यह डंपर उसने की चोरी किया है, और इसे कहीं और ले जाने की फिराक में था, लेकिन रात अधिक होने के कारण पुलिस से बचने के लिये वह सो गया और सुबह नींद नहीं खुलने पर शहर में नो एंट्री लग जाने के कारण वह शहर नहीं छोड़ सका। - एक दिन पहले ही काम मांगने गया था फरियादी से अनपढ़ है लेकिन छोटी उम्र से ही जानता है ड्रायवरी किशोर ने पुलिस को बताया की वह डंपर चोरी करने से एक दिन पहले ही फरियादी सेठ मिराज खॉन से काम मांगने गया था। लेकिन उसकी छोटी उम्र देखकर उसे नौकरी देने से मना करते हुए काम पर रखने से इंकार कर दिया। वह पढ़ा लिखा नहीं है, लेकिन छोटी उम्र से ही वह निर्माण साईटो पर ट्रक चालको के साथ रहते हुए क्लीनरी का काम करते-करते डंपर सहित अन्य भारी वाहन चलाना भी सीख गया था। वहीं नौकरी देने से इंकार करने पर उसने गुस्से में आकर फरियादी का वह खड़ा हुआ डंपर चोरी कर लिया जिसमें पहले ही चाबी लगी थी। आरोपी किशोर डंपर को चोरी कर खुद ही चलाकर चोरी कर ले भागा था। पुलिस ने चोरी गया 15 लाख का डंपर जप्त करते हुए आरोपी किशोर की काउंसलिंग कराने के बाद किशोर न्यायलय प्रकरण भेजा। बाद में नाबालिग आरोपी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। - इनकी रही सराहनीय भुमिका डंपर चोरी का कम समय में खुलासा करने वाली टीम में थाना जीआरपी निरीक्षक जहीर खॉन,उनि मिथलेश भरद्वाज, प्र.आर.राजेश शर्मा,अनिल सिंह,आर.सचिन जाट,बृजेश कारपेंटर की सराहनीय भूमिका रही। जुनेद / 18 मार्च