18-Mar-2026
...


- इमाम-मोअज्ज़िन को भी दिया बोनस भोपाल(ईएमएस)। माह-ए-रमज़ान-उल-मुबारक के मौके पर औक़ाफ़-ए-शाही के ज़ेरे-एहतिमाम एक अहम प्रोग्राम बेदह ही सादगीपूर्ण तरीके से मुनअक़िद किया गया। इसमें शहर की मस्जिदो के इमाम,मोअज्ज़िन और स्टाफ को बोनस तक़सीम किया गया। इसके साथ ही 100 मुस्तहिक़ और ज़रूरतमंद परिवारों को राशन किट भी वितरित की गई। यह प्रोग्राम औक़ाफ़-ए-शाही की मुतवल्ली मोहतरमा सबा सुल्तान की हिदायत पर और एडवाइजरी कम एक्जीक्यूटिव कमेटी के सीनियर मेंबर जनाब सिकंदर हफ़ीज़ खान साहब की कोशिशों से मुनअक़िद हुआ। प्रोग्राम की सदारत क़ाज़ी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी(क़ाज़ी-ए-शहर,भोपाल)ने की। अपने ख़िताब में क़ाज़ी साहब ने रमज़ान-उल-मुबारक की फ़ज़ीलत,ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ की अहमियत और औक़ाफ़ के फ़लाही किरदार पर रौशनी डाली। उन्होंने ऐसे इज्तिमाई प्रयासों को समाज के लिए बेहद ज़रूरी बताया। इस मौक़े पर एडवाइजरी कम एक्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर जनाब आज़म अली खान,औक़ाफ़-ए-शाही के प्रशासनिक प्रबंधक फ़र्रुख क़िबरिया सहित इमाम,मोअज्ज़िन और स्टाफ मौजूद रहा। प्रोग्राम का आग़ाज़ तिलावत-ए-क़ुरआन-ए-पाक से हुआ और आखिर में क़ाज़ी साहब द्वारा सारे आलमें इंसानियत की भलाई के लिये गई दुआ के साथ इख़्तिताम हुआ। जुनेद / 18 मार्च