बस्ती (ईएमएस)। बस्ती सदर तहसील क्षेत्र के मरहा निवासी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ कन्हैया सिंह ने जिलाधिकारी के साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर बंद रास्ते को खुलवाने की मांग किया है। पत्र में कन्हैया सिंह ने कहा है कि क्षेत्र में भू-माफिया सक्रिय है और शड़यंत्रपूर्वक रास्ते को बंद किया जा रहा है। लेखपाल की भूमिका संदिग्ध है और वे प्रशासन को सही तथ्यों से अवगत नहीं करा रहे हैं। पत्र में कन्हैया सिंह ने कहा है कि 451 च मरहा जल मग्न क्षेत्र है और यहां उनकी जमीन है। डा. राकेश सिंह ने आस पास की जमीनांें को खरीदा है और उनकी जमीन पर भू- माफियाआंें, गुण्डो के बल पर जबरिया कब्जा करा लेना चाहते हैं। तहसील में उनका बहुत प्रभाव है। कन्हैया सिंह ने आशंका व्यक्त किया है कि दोषियों के विरूद्ध शीघ्र कार्यवाही न हुआ तो उनका और उनके भाई उदय प्रताप सिंह की हत्या तक करायी जा सकती है। उन्होने मांग किया कि समस्या का शीघ्र निस्तारण कराया जाय। ईएमएस / 18/03/2026