क्षेत्रीय
18-Mar-2026
...


- रानीताल पेट्रोलपंप के पास हादसा जबलपुर, (ईएमएस)। लार्डगंज थाना अतंर्गत रानीताल पेट्रोलपंप और हनुमान मंदिर के बीच फ्लाईओवर ब्रिज से गिरकर एक युवक की मौत हो गई| उसने आत्महत्या की या दुर्घटना का शिकार हुआ यह अभी जांच का विषय है| मृतक के जेब से एक वाहन की चाबी मिली है| घटना के संबंध में लार्डगंज पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंचला बाई कॉलेज वाली लाइन में फ्लाईओवर ब्रिज से उल्टा होकर गिरा। गिरने की तीव्रता इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर चारों ओर खून के धब्बे फैल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची| घायल युवक को एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चैक कर उसे मृत घोषित कर दिया| इसी के साथ फ्लाईओवर के नाम यह पहली घटना दर्ज हो गई| सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है............. फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जाँच कर रही है। युवक गिरा या किसी दुर्घटना का शिकार हुआ या उसे ब्रिज से फेंका गया, इन तमाम पहलुओं पर मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही हैं। सुनील साहू / मोनिका / 18 मार्च 2026/ 06.43