अंतर्राष्ट्रीय
18-Mar-2026


वाशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिका में नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने कहा है कि पाकिस्तान, चीन समेत कुछ देश अपने परमाणु और पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल क्षमताओं का विस्तार कर रहे हैं और इनकी पहुंच सीधे अमेरिका तक है। तुलसी गबार्ड ने बुधवार को सीनेट इंटेलिजेंस कमिटी के सामने पेशी के दौरान कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी का आकलन है कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और पाकिस्तान तेजी से अपनी मिसाइल क्षमताओं का विस्तार कर रहे हैं। ये देश नए, एडवांस और घातक मिसाइल डिलीवरी सिस्टम पर शोध और विकास में जुटे हुए हैं। तुलसी ने कहा कि इन देशों द्वारा तैयार की जा रही मिसाइलें परमाणु और पारंपरिक दोनों ही तरह के हथियार ले जाने में सक्षम हैं। सबसे चिंताजनक बात ये है कि इन मिसाइलों की मारक क्षमता इतनी अधिक है कि इन्होंने अब अमेरिका की मुख्य भूमि को अपनी सीधी रेंज में ले लिया है। सुबोध/१८-०३-२०२६