राज्य
19-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। बेलखेड़ा थानांतर्गत ग्राम झुरई पिपरिया नर्मदा बैठान घाट पर कल एक अज्ञात युवक का शव पानी में उतराता मिला। मृतक की उम्र 25 वर्ष है। जो काली शर्ट व नीला जींस पैंट पहना है। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। बेलखेड़ा पुलिस ने बताया कि ग्राम झुरई पिपरिया निवासी पुष्पराज चड़ार कल नर्मदा बैठान घाट आया था। जहां उसे परिक्रमा वासियों ने बताया कि नर्मदा घाट पत्थर किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 19 मार्च 2026/ 02.18