बुरहानपुर (ईएमएस)। दाऊदी बोहरा समाज ने गुरुवार को ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। दाऊदी बोहरा जमात PRO कमेटी के कोडिनेटर तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने जानकरी देते हुए बातया की शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब ने स्थानीय नज़मी मस्जिद मे समाज जनों को ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज अदा कराई।19 मार्च गुरुवार को सुबह स्थानीय नज़मी मस्जिद मे शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली ने बोहरा समाज जनों को ईद उल फ़ित्र के मौक़े पर विशेष खुतबा पढ़ कर अदा कराई जिसमे देश मे अमन शांति सद्भावना की दुआएं की गई ईद के अवसर पर 53 वें धर्मगुरु डॉ.सैय्यदन मुफादल सैफुदीन साहब की लंबी उम्र ओर सालमती की दुआएं की गई साथ ही सैय्यदना साहब का रूहानी फैज़ सभी को मिलता रहे इसकी भी दुआएं की गई जमात के तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने आगे जानकरी देते हुए बातया की ईद उल फ़ित्र के अवसर पर 53 वें धर्मगुरु सैय्यादन डॉ. मुफादल सैफुदीन साहब बोहरा समाज की विभन्न मस्जिदों मे भी अलग अलग शहरों से रमजान माह के लिए मुकरर इमाम साहबो ने ईद की विशेष नमाज अदा करा कर देश मे अमन सकून सद्भावना की सभी के लिए दुआएं कर ईद उल फ़ित्र की मुबारकबाद पेश की। वही ईद उल फ़ित्र के अवसर पर लोधीपुरा स्थित सुप्रसिद्ध धर्मिक स्थल दरगाह ए हकीमी प्रबंधक शेख सब्बीर भाई साहब एवं उप प्रबंधक मुस्तुफा भाई उज्जैनी के मार्गदर्शन मे ईद उल फ़ित्र पर हकीमी मस्जिद मे नमाज अदा कर सभी को मुबारकबाद दी इसके साथ ही मोहम्मदी मार्केज मे आमिल साहब डॉ. मुर्जुजा भाई साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई एवं समाज जनो को मुबारकबाद पेश की। ईद उल फ़ित्र के खास अवसर पर महिलाओ पुरुषो के साथ साथ बच्चों मे खासा उत्साह देखने को मिला ईद उल फ़ित्र के खास अवसर पर शहर आमिल शेख हैदर भाई साहब जमाली, नायब शहर आमिल शेख युसूफ भाई साहब जमाली, दरगाह ए हकीमी प्रबंधक शेख सब्बीर भाई साहब उप प्रबंधक शेख मुस्तुफा भाई उज्जैनी ने सभी शहर वासियो सहित देश वासियो को ईद की मुबारकबाद दी एवं सभी की खुशहाली ओर तरक्की की कामना की। ईदगह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में अदा होगी विशेष नमाज बुरहानपुर:- रमजान माह की समाप्ति के साथ चांद दिखने के बाद शुक्रवार शनिवार में ईद उल फितर का त्यौहार देश दुनिया में मनाया जाएगा इसी कड़ी में बुरहानपुर शहर की लालबाग रोड स्थित शाही ईदगाह पर प्रात 7:15 बजे खंडवा रोड स्थित कदम ए रसूल ईदगाह पर 7:30 सीलमपुर स्थित फारूक की ईदगाह पर 7:30 बजे ईद की विशेष नमाज के साथ मस्जिद ख्वाजा सनदल मस्जिद बाहर आ अशरफी और पाल बाजार स्थित हिंदुस्तानी मस्जिद के साथ मोहल्ले की मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी ईद उल फितर के त्योहार को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम के द्वारा विशेष तैयारी की गई है मस्जिदों के आसपास साफ सफाई और जल की व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं ईद की विशेष नमाज को लेकर यातायात पुलिस द्वारा यातायात कंट्रोल करने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं इंदौर इच्छापुर हाईवे पर 6:30 बजे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था को बदलते हुए बड़े वाहनों का संचालन रोका जाएगा तथा छोटे वाहन परिवर्तित मार्गो से होकर लालबाग रेलवे स्टेशन तथा इच्छापुर की ओर रवाना हो सकेंगे। अकील आजाद, 19 मार्च, 2026