राज्य
19-Mar-2026
...


अधिभार से बचने 12 दिन शेष, निगमायुक्त ने की समीक्षा जबलपुर, (ईएमएस)। नगर निगम सीमा के अंतर्गत रहने वाले नागरिकों को अधिभार रहित टैक्स जमा करने के लिए अब 12 दिन शेष है| राजस्व से जुड़े अधिकारियों की बैठक में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सख्त लहजे में कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी लक्ष्य पूर्ति के लिए मिशन मोड में काम करे। समीक्षा बैठक में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने राजस्व वसूली की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के विकास कार्यों के लिए समय पर करों का भुगतान अनिवार्य है। केवल राजस्व विभाग ही नहीं, बल्कि जल, स्वास्थ्य, बाजार, कॉलोनी सेल और भवन शाखा को भी राजस्व वसूली के अभियान में पूरी सक्रियता से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निगमायुक्त सभी विभागों को आगामी 31 मार्च तक आवंटित लक्ष्य पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा गया है। जवाबदेही तय......... आयुक्त ने दो-टूक शब्दों में कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य केवल वसूली करना नहीं, बल्कि नागरिकों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाना भी है। उन्होंने कहा कि अधिभार रहित टैक्स जमा करने की यह सुविधा नागरिकों के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे न केवल जनता के पैसे बचेंगे, बल्कि प्राप्त राशि का उपयोग शहर की स्वच्छता, सड़कों और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में किया जाएगा। बैठक में अपर आयुक्त अरविंद शाह, सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन, आनंद मिश्रा, के साथ सभी विभागीय अधिकारी और राजस्व अमले आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 19 मार्च 2026/ 06.33