भोपाल (ईएमएस) । इंदौर मुरैना के थाना छत्रीपुरा अंतर्गत महू नाका चौराहा पर कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है, उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-03-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना छत्रीपुरा में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सैनिक आनन्द पिंगल एवं पायलट अभय सचिन ने बताया कि कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। जुनेद/19 मार्च2026