भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय भगवान झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित हुई और भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री पी.सी.शर्मा, भोपाल चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष गोविन्द गोयल, समाजसेविका सुश्री नेहा बग्गा, वैद्य गोपाल मेहता, न्यू मार्केट व्यापारी संघ के पदाधिकारी, व्यापारीगण व बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे। महापौर श्रीमती मालती राय गुरूवार को भगवान झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में न्यू मार्केट व्यापारी संघ द्वारा आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित हुई और भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की। महापौर श्रीमती राय ने भगवान झूलेलाल की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। हरि प्रसाद पाल / 19 मार्च, 2026