राज्य
19-Mar-2026
...


:: 11-11 हजार रुपये के पुरस्कार का किया ऐलान :: इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर प्रवास के दौरान स्कूली विद्यार्थियों की उत्कृष्ट चित्रकारी और रचनात्मक प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की। निपानिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र ईशान भालसे और शिवा वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वयं द्वारा बनाया गया स्केच उन्हें भेंट किया। विद्यार्थियों की इस कलात्मक भेंट से अभिभूत होकर मुख्यमंत्री ने दोनों को अपने पास बुलाकर आत्मीयता से परिचय प्राप्त किया और उनके हुनर की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में कला को और निखारने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा को निर्देश दिए कि दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को 11-11 हजार रुपये की पारितोषिक राशि प्रदान की जाए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। प्रकाश/19 मार्च 2026