हापुड़ (ईएमएस)। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हत्या की धमकी देने वाले आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी और हापुड़ में गिरफ्तार हुए आरोपियों के मंसूबे देश में अशांति फैलाने के थे। भट्टी और एक आरोपी की चैट में लॉरेंस बिश्नोई को टपकाने की साजिश का जिक्र हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हत्या की धमकी देने वाले आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी और हापुड़ में गिरफ्तार हुए आरोपियों के मंसूबे देश में अशांति फैलाने के थे। भट्टी और एक आरोपी की चैट में लॉरेंस बिश्नोई को टपकाने की साजिश का जिक्र है। इसे देखकर केंद्रीय एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो में रहने वाले भूपेंद्र तोमर उर्फ पिंकी चौधरी हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके मुताबिक 16 मार्च को उनके पास एक कॉल आई। काल करने वाले ने कहा वह पाकिस्तान से शहजाद भट्टी बोल रहा है। उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शालीमार गार्डन पुलिस ने शहजाद भट्टी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, हापुड़ की धौलाना पुलिस ने आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के जरिये पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मुगल गार्डन पिपलैड़ा निवासी अजीम राणा और मेरठ के गांव जई निवासी उसके साथी आजाद राजपूत गिरफ्तार किया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/20/मार्च/2026